फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aftear killing wife reached police station

पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने

Wed, 26 Feb 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
aftear killing wife reached police station
पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने
विज्ञापन

करैरा/ झांसी। मंगलवार की सुबह चरित्र पर शक होने के कारण मध्य प्रदेश के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम थनरा के जंगल में पति ने पत्नी की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया है। इस मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
थनरा निवासी मनीराम (35) की शादी मडगांवा गांव निवासी रानी केवट (32) से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही विवाद होने पर पत्नी मायके चली गई थी। बाद में पति भी ससुराल में जाकर रहने लगा था। वहां पर उसके तीन बच्चे हुए। एक सप्ताह पहले ही पति- पत्नी बच्चों के साथ थनरा आकर रहने लगे थे। पति- पत्नी मजदूरी करते थे। पुलिस के अनुसार मनीराम को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसको लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। अक्सर दोनों में मारपीट भी होती थी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल चले गए। इसके बाद मनीराम पत्नी को मजदूरी पर चलने के लिए अपने साथ लिवा ले गया। वह उसे घने जंगल में ले गया। वहां पर पत्थरों से कुचलकर पत्नी रानी की हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में छुपा दिया। इसके बाद मनीराम सीधे थाने पहुंचा। वहां पुलिस को पूरी घटना बताई। यह सुनकर पुलिस उसे साथ लेकर जंगल पहुंची। पुलिस ने जंगल से रानी का शव बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि मनीराम ने पत्नी के चरित्र को लेकर ही हत्या की वजह बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed