फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   advocate died by heart attack

अधिवक्ता को कचहरी में आया अटैक, मौत

Wed, 05 Feb 2020 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
advocate died by heart attack
झांसी। कुशवाहा समाज के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता घनश्याम कुशवाहा को मंगलवार को कचहरी परिसर में हार्टअटैक आ गया। आनन - फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इससे अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दतिया गेट बाहर अलीगोल खिड़की इमलीपुरा निवासी अधिवक्ता घनश्याम कुशवाहा मंगलवार की दोपहर तकरीबन एक बजे कोर्ट से अपने चैंबर की ओर लौट रहे थे। इसी दरम्यान जजी परिसर में उन्हें हृदयघात हुआ। हालत बिगड़ते देख चिकित्सक को बुलाया गया। जांच के बाद एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अधिवक्ता घनश्याम कुशवाहा पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. रमेश शर्मा के पीआरओ भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed