{"_id":"5f80ca728ebc3e75024932e9","slug":"adulteration-jhansi-news-jhs1782677125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटी खाओ या रद्दी पिओ, अफसरों की बला से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटी खाओ या रद्दी पिओ, अफसरों की बला से
विज्ञापन
adulteration
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लोग अनजाने में मिलावटी खाद्य पदार्थ खाएं या रद्दी दर्जे के पेय पदार्थ पिएं जिम्मेदारों को इससे कुछ लेना देना नहीं है। अफसरों का लचर रवैया ही मिलावटखोरोें के हौसले बुलंद किए हुए है। खानापूर्ति के लिए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। साल भर बड़े पैमाने पर अभियान चले तो यह काला कारोबार पूरी तरह से ठप हो जाएगा। मगर मिलावटखोर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और जिम्मेदार कुंभकरणी नींद सो रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में जनता की यही राय निकलकर सामने आई। लोगों ने साफ कहा कि मिलावटखोरों की कमर तोड़ने के लिए जिम्मेदारों को एक्शन में आना होगा। त्योहार शुरू होने के पहले ही बड़े स्तर पर छापेमारी शुरू कर दी जाए तो मिलावटखोरों के पैर उखड़ जाएंगे।
जनता की प्रतिक्रिया
मिलावटखोरों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाने की जरूरत है। यह काला कारोबार लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है और जिम्मेदार व्यापक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। - गीता साहू, नई बस्ती।
क्या हमें शुद्ध खाने का हक नहीं है? जिम्मेदार क्या कर रहे हैं। कैसे मिलावट का कारोबार झांसी में इतना फलता-फूलता जा रहा है। इससे तो जिम्मेदार ही कटघरे में खड़े हो रहे हैं। - रूपाली, दतिया गेट।