फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   admmison form

अब 31 अगस्त तक भरें कॉलेजों के फॉर्म

Tue, 18 Aug 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
admmison form
admmison form
झांसी। कॉलेजों में प्रवेश के लिए फॉर्म भरने से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से लगभग 350 राजकीय, अनुदानित और स्ववित्त पोषित कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए और एमकॉम में प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने फॉर्म भरने के लिए आवेदन खोल दिए थे। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद कई छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित रह गए। ऐसे में छात्रहित में कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन ने प्रथम वर्ष में पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 15 दिन के लिए और बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्राओं को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed