फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Adhichad abhiyanta remove after that government action

शासन की सख्ती के बाद हटाए गए अधीक्षण अभियंता

Thu, 29 Jul 2021 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Adhichad abhiyanta remove after that government action
अमर उजाला असर
विज्ञापन

झांसी। हाइडिल कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में टेंडर को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंताओं के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद शासन ने सख्ती बरतते हुए अधीक्षण अभियंता (शहर) श्रीराम गर्ग को प्रबंध निदेशक आगरा कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर हमीरपुर के राजकुमार को झांसी स्थानांतरित किया है।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (शहर) श्रीराम गर्ग और अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) जेपीएन सिंह के बीच मंगलवार को एक टेंडर को लेकर विवाद हो गया था। दोनों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) ने चीफ इंजीनियर को पत्र लिखकर घटना से अवगत कराया था। उच्च अधिकारियोें ने मामले की जानकारी प्रबंध निदेशक कार्यालय को दी। इसके बाद शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता (शहर) श्रीराम गर्ग को बुधवार की शाम को आगरा स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय स्थानांतरित कर दिया। श्रीराम गर्ग इससे पहले सिंचाई विभाग के कार्यालय की बिजली काटने के मामले में भी अफसरों के निशाने पर आए थे, तब जिले के एक अधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

कार्यशैली के कारण चर्चित रहे
अधीक्षण अभियंता श्रीराम गर्ग पहले भी अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चित रहे हैं। पिछले दिनों एक मीेटिंग में उन्हें कार्यशैली को लेकर चेतावनी दी गई थी। इसके बाद सरकारी विभागाें की बिजली काटने का काम बंद हुआ था। मारपीट के इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। वहीं, जिस टेंडर को लेकर विवाद हुआ था, उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed