फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   action

मंत्री के सामने गूंजे आरोप सही निकले, डॉक्टर व स्टाफ पर कार्रवाई तय

Tue, 09 Jun 2020 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
action
झांसी। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के सामने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ पर लगे इलाज में हीलाहवाली के आरोप सही साबित हुए हैं। मजिस्ट्रेटी जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टर व दो पैरा मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने 29 मई को अचानक महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। यहां मंत्री के सामने तमाम दुश्वारियां आईं थीं। एक मरीज ने आरोप लगाया था कि 27 मई को उसे भर्ती किया गया, लेकिन 29 तक उसे कोई दवा नहीं दी गई। डॉक्टर कोरोना जांच की रिपोर्ट का इंतजार करते रहे। इसके अलावा एक मरीज ने बताया था कि छत से गिरने की वजह से उसके सिर और पैर में चोट आई है। सीटी स्कैन मेडिकल कॉलेज में न करके बाहर से कराई गई है। उसने मंत्री को रिपोर्ट भी दिखाई थी। इन शिकायतों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए थे। जांच की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान को सौंपी गई थी। जांच पूरी हो गई है। मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सक व दो पैरा मेडिकल स्टाफ गड़बड़ी के लिए दोषी पाए गए हैं। ये रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर उक्त के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की आंतरिक जांच में भी उक्त कर्मचारी दोषी पाए जा चुके हैं। मजिस्ट्रेटी जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed