{"_id":"59ce9f594f1c1b9c538b4f60","slug":"action-against-four-coaching-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कोचिंग सील करने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कोचिंग सील करने का नोटिस
jhansi
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
jhansi education news
- फोटो : demo pic
नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) के मानक पूर्ण न करने पर उच्च शिक्षा अधिकारी (एचईओ) कार्यालय ने चार कोचिंग संचालकों को सील करने का नोटिस दिया है। संचालकों ने अग्निशमन विभाग के मानक पूर्ण करने के लिए समय मांगा है। इसके अलावा 13 कोचिंग का पंजीकरण न मिलने पर सील करने की चेतावनी दी गई है।
कुछ समय पहले दौरे पर आए प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने उच्च शिक्षा अधिकारी से पंजीकृत कोचिंग की संख्या पूछी थी। इस पर उन्होंने बताया कि 123 कोचिंग का कार्यालय में पंजीकरण है। इसके बाद एचईओ ने अपनी टीम के साथ कोचिंगों पर छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। चार कोचिंग को सील करने का नोटिस दिया गया है। इन कोचिंग ने नेशनल बिल्डिंग कोड के मानक पूरे नहीं किए है। कोचिंग ने मानक पूर्ण करने के लिए समय मांगा है। एचईओ ने इसकी सूचना जिलाधिकारी को दे दी है। इसके अलावा 13 कोचिंग बिना पंजीकरण चलते मिले। इन्हें एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। पंजीकरण नहीं कराने पर सील कर दिया जाएगा। उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञानप्रकाश वर्मा ने बताया कि विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी दे दी गई है। समयसीमा के अंदर कोचिंग पूरे मानक व पंजीकरण नहीं कराएंगे, तो कार्रवाई की जाएगी।