फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   accused students of gang rape were addicted to watching obscene video on mobile phones in jhansi

छठी की छात्रा से गैंगरेप: फोन पर पोर्न देखने के लती थे छात्र, फिल्म की क्लिपों से भरी थी गैलरी; एडल्ट एप मिले

Tue, 19 Dec 2023 09:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Dec 2023 09:33 AM IST
सार

झांसी से थाना बम्होरी कला के अंतर्गत आने वाले एक गांव के स्कूल में छठी में पढ़ने वाली दस वर्षीय छात्रा के साथ सातवीं के दो छात्रों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पोर्न फिल्म देखने के लती थे।

विज्ञापन
accused students of gang rape were addicted to watching obscene video on mobile phones in jhansi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छठवीं की छात्रा संग दुष्कर्म करने के आरोपी सातवीं कक्षा के दोनों किशोर छात्रों को सोमवार तड़के पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि दोनों आरोपी छात्र मोबाइल फोन पर पोर्न फिल्म देखने के लती थे। उनके मोबाइल फोन की गैलरी पोर्न फिल्म की क्लिपों से भरी थी। 
विज्ञापन


दोनों के मोबाइल फोन में एडल्ट मोबाइल के एप इंस्टाल मिले। स्कूल में दोनों अपने दोस्तों के साथ मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखते थे। इसी वजह से छात्रा को अपने साथ सुनसान इलाके में लेकर गए थे। पूछताछ के बाद दोनों छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद दोनों को छतरपुर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


झांसी के थाना बम्होरी कला क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शनिवार शाम छठवीं की छात्रा संग गांव के ही सातवीं के दो छात्रों के सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया। आरोपी छात्र अपने साथ छात्रा को गांव से बाहर एक सूनसान इलाके में ले गए। यहां दोनों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी लेकिन, आरोपी छात्र वारदात के बाद घर छोड़कर फरार हो गए। सोमवार तड़के सुराग मिलने पर पुलिस दोबारा उनके गांव पहुंची। यहां आरोपी छात्र घर से ही गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों छात्रों की उम्र 13-15 के बीच है। 
 

थाना प्रभारी नीतेश जैन के मुताबिक छानबीन में मालूम चला कि दोनों आरोपी छात्र मोबाइल फोन पर पोर्न फिल्म देखने के लती थे। उनके मोबाइल की गैलरी पोर्न फिल्मों की क्लिप से भरी हुई थी। मोबाइल पर कई एडल्ट एप भी इंस्टाल पाए गए। छात्रों ने पुलिस को बताया कि स्कूल में अक्सर अपने दोस्तों के साथ पोर्न फिल्म देखते थे। 

 

पोर्न फिल्म देखने से ही छात्रा को अपने साथ ले जाने का फैसला किया। आरोपी छात्र के परिवार के लोग खेती-किसानी करते हैं लेकिन, उन्होंने पढ़ाई के लिए छात्रों को मोबाइल फोन दिला दिया था। 

 

थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी छात्रों को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद उनको छतरपुर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी आकाश रुसिया समेत अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
 

तीन साल की मासूम बच्ची संग चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म
उधर, समथर थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। तीन साल की बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने दरिंदगी की। इसके बाद खून से लथपथ हाल में घर में छोड़कर भाग निकला। आरोपी के खिलाफ परिजनों ने समथर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची का मेडिकल चेकअप कराने के साथ ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।

 

बच्ची के पिता गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह खेत पर गए थे। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला उनका भतीजा घर पहुंचा। बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ गोदी में उठाकर ले गया। कुछ देर बाद बच्ची को रोता हुआ घर में छोड़कर भाग निकला।

बच्ची को रोता देख जब परिवार के लोग पहुंचे तब उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। देर-शाम परिजन बच्ची को लेकर समथर थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed