{"_id":"6a5e8b56220f9000f60d0587","slug":"accused-in-minor-rape-case-arrested-within-two-days-of-fleeing-jhansi-news-c-420-1-jd11004-9982-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दिन में फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दिन में फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दतिया। थाना चिरूला पुलिस ने गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ दो दिन के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
16 जुलाई को एक पीड़िता ने थाना चिरूला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन माह पूर्व आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराया था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए एवं न्यायालय में पीड़िता के कथन दर्ज कराए। इसके बाद 18 जुलाई को फरार आरोपी अभिराज कुशवाहा निवासी डगरई थाना चिरूला को गिरफ्तार कर लिया गया। 19 को मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया जबकि दूसरे आरोपी बालक को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह ग्वालियर भेज दिया गया है। संवाद