फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   accountant not join after transfer

स्थानांतरण के बाद भी लेखाकार ने नहीं की ज्वाइनिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:43 PM IST
विज्ञापन
accountant not join after transfer
नगर निगम के लेखा विभाग में दो लेखाकारों की तैनाती को लेकर पार्षद ने सवाल  उठाए हैं। पार्षद ने एक लेखाकार के स्थानांतरण के बाद भी ज्वाइन न करने पर  वेतन दिए जाने को फिजूलखर्ची बताते हुए महापौर और नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। वार्ड नंबर 50 के पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने पत्र में कहा है कि नगर  निगम कोरोना के दौर में खर्च में कटौती कर रहा है। लेकिन लेखा विभाग में एक  पद पर दो कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है। जबकि एक कर्मचारी का पिछले  साल ही तबादला किया जा चुका है। बताया कि एक लेखाकार का 29 जून 2019 को  तत्कालीन स्थानीय निकाय निदेशक  ने तबादला कर दिया था। उनके स्थान पर तैनात  किए गए लेखाकार ने एक फरवरी 2020 को ज्वाइनिंग कर ली, लेकिन लेखाकार ने  तबादले के बाद पद नहीं छोड़ा। जबकि फरवरी से दोनों को वेतन दिया जा रहा है।  उन्होंने इसे अनावश्यक खर्च बताते हुए लेखाकार को कार्यमुक्त करने की मांग  की है। महापौर ने नगर आयुक्त ने मामले का निस्तारण कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed