फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accidents a people dead and two injurd

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो घायल

Tue, 27 Oct 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accidents a people dead and two injurd
झांसी। मध्य प्रदेश के डबरा में हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि, दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनाें को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सोमवार को कोरोना जांच रिपोर्ट देरी से आने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजन भी परेशान होकर दिन भर मेडिकल कॉलेज के चक्कर काटते रहे।
विज्ञापन

रविवार की शाम डबरा के हरीपुर निवासी नंदकिशोर बाथम (30) अपने साथी पवन व गौरव के साथ बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में गोराघाट जाने को निकले। अभी तीनों बाइक से सिंध पुल के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए दतिया के जिला अस्पताल भेजा। यहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां देर रात उपचार के दौरान नंदकिशोर ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार सुबह मृतक की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। लेकिन, देर से रिपोर्ट आने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजन मेडिकल कॉलेज व पोस्टमार्टम हाउस के चक्कर लगाते रहे। जिस कारण उनको भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed