{"_id":"5ef241f58ebc3e42cc661ac4","slug":"accident-two-people-dead-jhansi-news-jhs169787799","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : ????????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे अलग- अलग स्थानों पर हुए। पुलिस ने शवों का मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया।
नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव में रहने वाले मेहरबान राजपूत की पत्नी भारती (40) सोमवार को गांव में ही रहने वाले अपने रिश्तेदार अरविंद के साथ बाइक से मोंठ क्षेत्र में स्थित पाड़री गांव गई थी। उसी दिन शाम को वे वापस घर लौट रहे थे। वे जब करगुवां व चिरगांव के बीच मोड़ बाईपास से गुजर रहे थे, तभी उनको ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो सड़क पर गिर पड़ी। थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। अरविंद को मामूली चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
इधर, विगत 21 जून की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोंठ क्षेत्र के अमरा गांव निवासी बृजमोहन, पत्नी धनवंती, बेटे प्रिंस व प्रसन्न के साथ खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में कुम्हरिया मार्ग पर तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने प्रिंस (12) व प्रसन्न में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने प्रिंस को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान प्रिंस की मौत हो गई।