फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accident on Jhansi-Lalitpur Highway Bus loaded with passengers hits a standing container

झांसी-ललितपुर हाईवे पर हादसा: खड़े कंटेनर को सवारी से भरी बस ने मारी टक्कर, 29 यात्री घायल; 16 की हालत गंभीर

Sat, 31 Aug 2024 12:48 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 31 Aug 2024 12:48 PM IST
सार

ललितपुर से एक बस सवारी से भरी एक बस झांसी आ रही थी, आज करीब 11:15 बजे बस टोल प्लाजा से होते हुए आगे पहुंची। यहां सड़क के किनारे एक कंटेनर खड़ा था। चालक बस संभाल नहीं सका और पीछे से जा भिड़ा।

विज्ञापन
Accident on Jhansi-Lalitpur Highway Bus loaded with passengers hits a standing container
Jhansi Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-ललितपुर हाईवे पर शनिवार दोपहर सवारी से भरी बस हाईवे के किनारे खड़े कंटेनर से जा भिड़ी। हादसे में बस में सवार 29 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ घायलों को बबीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जबकि 16 घायलों को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


ललितपुर से एक बस सवारी से भरी एक बस झांसी आ रही थी, आज करीब 11:15 बजे बस टोल प्लाजा से होते हुए आगे पहुंची। यहां सड़क के किनारे एक कंटेनर खड़ा था। चालक बस संभाल नहीं सका और पीछे से जा भिड़ा। हादसे में मंगल सिंह, शिफा खान, रेखा, जय हिंद, अंकुश, राजन, गोमती देवी, मनोहर चतुर्वेदी (सभी निवासी ललितपुर) आदि घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed