{"_id":"5c801d28bdec221428361249","slug":"ac-sleeper-bus-for-badauda-and-ahemdabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद और बड़ौदा जाएंगी एसी स्लीपर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद और बड़ौदा जाएंगी एसी स्लीपर बसें
Thu, 07 Mar 2019 12:49 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
uprtc
- फोटो : demo
रोडवेज जल्द ही झांसी से दो एसी स्लीपर बसें चलाएगा, जो बड़ौदा और अहमदाबाद जाएंगी। इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। वर्तमान में चार एसी जनरथ बस सेवा कानपुर-लखनऊ रूट के लिए चलाई जा रही हैं। शेष छह एसी बसों का इंतजार है।
झांसी परिक्षेत्र में जनरथ एसी बसों की सफलता को देखकर रोडवेज ने अंतरराज्यीय बस सेवा के अंतर्गत दो एसी स्लीपर बसें चलाने की योजना बनाई है, जो गुजरात के महत्वपूर्ण महानगरों बड़ौदा और अहमदाबाद के लिए चलाई जाएंगी। प्रस्ताव में प्राइवेट कंपनी से भी अनुबंधित कर एसी स्लीपर बसें चलाने की बात कही है। क्षेत्रीय प्रबंधक एस राय के अनुसार एक एसी स्लीपर बस में अधिकतम 30 से 35 यात्री सफर कर सकते हैं। इस सेवा के तहत गुजरात जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि परिक्षेत्र में कई ऐसे रूट हैं, जिन पर रोडवेज की बसें नहीं चल सकती हैं। ऐसे में इन रूटों पर अनुबंधित छोटी सामान्य बसों को चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। ताकि, दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा हासिल हो।