{"_id":"65b17ec699046fe7e9033c34","slug":"absa-found-teachers-missing-from-school-sought-answers-jhansi-news-c-360-1-jh11001-103190-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एबीएसए को स्कूल से गायब मिले शिक्षक, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एबीएसए को स्कूल से गायब मिले शिक्षक, मांगा जवाब
Thu, 25 Jan 2024 02:49 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। खंड शिक्षा अधिकारी मऊरानीपुर ने बुधवार को विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक स्कूल बंद मिला, तो जबकि अन्य स्कूलों से शिक्षक और शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एबीएसए को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय गांधीगंज मऊरानीपुर बंद मिला। स्कूल के गेट पर ताला लटका था। इस पर एबीएसए ने शिक्षक का वेतन रोकने की संस्तुति की। वहीं, कंपोजिट विद्यालय घाटकोटरा में एक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय पुरवा में एक शिक्षक व एक शिक्षामित्र, जूनियर विद्यालय भंडरा में एक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय खिलारा में दो शिक्षक व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीईओ प्रसून जैन के मुताबिक सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, बंद मिले विद्यालय के शिक्षक का वेतन रोका जाएगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई एवं पढ़ाई सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए।