फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   abhik ke sarod ka chla jadu

अभीक के सरोद व विनोद की गजलों का जादू चला

Fri, 29 Dec 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
abhik ke sarod ka chla jadu
dandiya, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

क्राफ्ट मेला मैदान में बृहस्पतिवार को संगीत की शाम गायक विनोद शाक्या की गजलों और अभीक सरकार के सरोद वादन के नाम रही। दिव्या शर्मा एंड ग्रुप ने ओडसी और कथक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को बांधे रखा। अभीक सरकार का महात्मा गांधी का प्रिय भजन ‘वैष्णव जन.... पीर पराई जाने रे...’ खूब सराहा गया।

 मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इसके बाद अभीक सरकार ने सरोद वादन किया। उन्होंने रोग- जोग में बंदिश.. व झप ताल भी प्रस्तुत किया। तबले पर सुस्मिरा मिश्रा ने संगत दी। इसके बाद विभिन्न टीवी चैनलों के अनुबंधित गायक कलाकार ने गजलों के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने गजल सुनाते हुए कहा कि मेरे सामने एक मुजस्सम गजल है, मैं गजल देखकर गजल कह रहा हूं, मिला तू नजर में गजल कह रहा हूं..., इसके बाद उन्होंने जगजीत सिंह की गजल वो कागज की कश्ती, वो बारिश का पानी... समेत अन्य गजलें पेश की। तबले पर मेहराज जफर और ढोलक पर गुलजार से सहयोग दिया। दिव्या शर्मा एंड ग्रुप ने ओडसी और कथक नृत्य किया। संगीत की मधुरता सुनने के लिए दर्शक पूरे समय मौजूद रहे। आभार जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed