फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   aayodhya b aamethi ka sandar pirdarsan

अयोध्या व अमेठी का शानदार प्रदर्शन

Wed, 16 Oct 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
aayodhya b aamethi ka sandar pirdarsan
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेल विभाग व उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की ओर से प्रादेशिक सब जूनियर बाल?
अयोध्या व अमेठी का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

झांसी। खेल विभाग और उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में ध्यानचंद स्टेडियम में हो रही प्रादेशिक सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में अयोध्या, अमेठी छात्रावास और वाराणसी की टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत का क्रम जारी रखा। वहीं, अयोध्या के शुभम ने शानदार प्रदर्शन कर दस गोल किए।
स्टेडियम में हुए मैचों में अयोध्या ने अलीगढ़ को 13 - 3 से एकतरफा हराया। इसमें अयोध्या के शुभम ने सर्वाधिक 10 गोल किए। अन्य मैचों में लखनऊ ने बस्ती को 16 - 15 से हराया। लखनऊ के शुभम ने पांच व उपेंद्र ने तीन गोल किए। वाराणसी ने प्रयागराज को 21 - 11 से हराया। इसमें वाराणसी के दिनेश यादव ने 6, दीपक ने चार और राजेश ने तीन गोल किए। मुरादाबाद ने आगरा को 18 - 16 से हराया। विजेता टीम के लखन ने पांच गोल किए। मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 11 - 10 से हराया। इसमें मिर्जापुर के विकास ने चार, नीरज व आदित्य ने तीन - तीन गोल किए। मेरठ ने बरेली को 21 - 9 से हराया। मेरठ के मनीष ने 6, निशांत ने चार गोल किए।
विज्ञापन

आजमगढ़ ने देवीपाटन गोंडा को 13 - 1 से हराया। आजमगढ़ के रनदीप ने 4, ओम प्रकाश ने 2 गोल किए। कानपुर ने सहारनपुर को 20 - 13 से हराया। कानपुर के अमन ने 10 और नीतेश ने 4 गोल किए। अमेठी छात्रावास ने लखनऊ को 18 - 16 से हराया। अमेठी के कामरान ने 8, राजेश ने पांच और शुभम ने 2 गोल किए। वाराणसी ने झांसी को 14 - 9 से हराया। वाराणसी के अभिषेक सिंह ने 7, रजनीश ने 2 गोल किए। जबकि झांसी के मनीष राजपूत ने 3 व कृष्ण नील रत्न ने 2 गोल किए। गोरखपुर ने लखनऊ को 16 - 12 से हराया। इसमें गोरखपुर के मानवेंद्र यादव, सर्वेश कुमार, मनीष यादव ने चार - चार गोल किए। निर्णायकों में नफीस अहमद, बैजनाथ यादव, विमलेश ध्रुव, सुधीर कुमार सिंह, सूरज, गोविंद, सुगम यादव संजय श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक मोहम्मद खुर्शीद, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, जिला बाक्सिंग संघ के सचिव अब्दुल हमीद, उपक्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा, देवी प्रसाद दीक्षित, दिनेश कुमार रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed