फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   AAri villager face many difficult for light

मोमबत्ती और दीपक जलाकर रात गुजारते हैं आरी गांव के लोग

Wed, 23 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
AAri villager face many difficult for light
बिजली - फोटो : ?????
झांसी। बड़ागांव ब्लॉक के आरी गांव के लोग पिछले तीन माह से बिजली की समस्या को लेकर बेहद परेशान हैं। यहां पर रात में बिजली बंद हो जाती है या बेहद कम वोल्टेज आते हैं। इस कारण लोगों को दीपक या मोमबत्ती जलाकर रोशनी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

महानगर से 15 किलोमीटर दूर स्थित आरी गांव में तीन सौ परिवार रहते हैं। यहां पर बिजली आपूर्ति के लिए 63 केवीए के पांच ट्रांसफार्मर गांव के अलग- अलग स्थान पर रखे गए हैं। गांव वालों का कहना है कि पिछले तीन महीने से बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। अधिकांश दिनों में रात के वकफत गांव में बिजली नहीं रहती है। बिजली आती भी है तो वोल्टेज बहुत कम रहता है। इस समस्या के कारण गांव वालों को शाम होते ही अपने सभी आवश्यक कार्य करने पड़ते हैं। रात में दीपक या मोमबत्ती जलाकर भोजन करना पड़ता है। रात में बच्चे भी पढ़ाई नहीं कर पाते हैं। गांव में अंधेरा रहता है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता (ग्रामीण) शैलेंद्र कटियार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से ओवर लोडिंग के कारण वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस कारण फीडरों को काट- काटकर बिजली दे रहे हैं। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

रात में बिजली न रहने के कारण गर्मी से बुरा हाल रहता है। अधिकांश लोगों को छत पर सोना पड़ता है। रिषि कुमार गौतम।
गांव में वोल्टेज कम आने की समस्या बहुत ज्यादा हो गई है। वोल्टेज कम आने से बिजली आने का कोई फायदा ही नहीं होता है। दीनदयाल प्रजापति।
पिछले तीन महीने से यह समस्या बनी हुई है। बिजली विभाग में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। छोटेलाल।
गर्मी और रात में मच्छरों के कारण पल- पल काटना मुश्किल रहता है। दिन में सोकर नींद पूरा करनी पड़ती है। जगदीश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed