{"_id":"5f57e0ac8ebc3e54b923470b","slug":"aantiya-talab-works-fast-jhansi-news-jhs175803912","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंतिया तालाब, पानी वाली धर्मशाला, लक्ष्मी ताल के विकास कार्य पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतिया तालाब, पानी वाली धर्मशाला, लक्ष्मी ताल के विकास कार्य पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन में झांसी महानगर के शामिल होने के बाद से अब तक निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को नगर निगम में जनप्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महानगर को स्मार्ट बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए।
मंगलवार को स्मार्ट सिटी की सिटी लेवल एडवाइजरी बोर्ड कमेटी की हुई बैठक में कमांड सेंटर का निर्माण करा रही एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों ने प्रजेंटेशन दिया। अधिकारियों ने कहा कि कमांड सेंटर से महानगर की तीसरी आंख होगा। हर चौराहे पर कैमरे लगेंगे। साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की निगरानी भी होगा। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि वूमेन हेल्पलाइन को कमांड सेंटर से जोड़ा जाए। ताकि महिला उत्पीड़न की शिकायतों का निस्तारण किया जा सके। महापौर
रामतीर्थ सिंघल ने जीआईसी में रनिंग ट्रैक के निर्माण कार्य का सुझाव दिया। डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि पानी वाली धर्मशाला, आंतिया तालाब और लक्ष्मी ताल में विकास कार्यों पर जोर दिया जाए। साथ ही बोर्ड के सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर नगर आयुक्त और मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी अवनीश राय ने सभी निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नोडल अधिकारी अमित शर्मा, बीईआईटी के निदेशक एसके वर्मा, सदस्य दिनेश प्रताप सिंह व व्यापारी नेता संजय पटवारी आदि मौजूद रहे।