फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man killed bike in tractor and bike collision

ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत

Fri, 04 Feb 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man killed bike in tractor and bike collision
रानीपुर। रानीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के मेढकी- मऊरानीपुर मार्ग पर बाइक सवार युवकों को सामने से आ रही ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सकरार निवासी पूरनलाल के घर शादी है जिसका कार्ड देने वह अपने रिश्तेदार मेढकी निवासी धर्मेंद्र सेन के यहां आया हुआ था। यहां से धर्मेंद्र और पूरनलाल बाइक से कार्ड बांटने के लिए मऊरानीपुर की ओर जा रहे थे। जलालपुर गांव के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मेढकी निवासी धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सकरार निवासी पूरनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। खेत में काम कर रहे लोगों ने हादसा देखा तो भागकर सड़क पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पूरनलाल को सीएचसी मऊरानीपुर पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। हादसे में मृत धर्मेंद्र सेन के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed