{"_id":"6a6e61649a08ed00580eb41e","slug":"a-young-man-coming-to-jhansi-to-buy-new-clothes-was-crushed-by-a-container-and-died-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-846864-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नए कपड़े खरीदने झांसी आ रहे युवक को कंटेनर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नए कपड़े खरीदने झांसी आ रहे युवक को कंटेनर ने कुचला, मौत
Sun, 02 Aug 2026 02:43 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
झांसी। झांसी-ललितपुर हाईवे पर चकरपुर गांव के पास शनिवार शाम चार बजे तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। तीनों एक बाइक पर सवार होकर झांसी में नए कपड़े खरीदने आ रहे थे। घायल युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
ललितपुर के बानपुर थाना के बड़ोखरा गांव निवासी अभिषेक यादव (23) पुत्र असनान पढ़ाई पूरी करने के बाद खेती-किसानी में परिवार का हाथ बंटता था। परिवार के पास काफी खेती की जमीन है, उसकी देख रेख भी वह करता था। परिजनों ने बताया शनिवार दोपहर अपने फुफेरे भाई भूपेश यादव (22) और अपने दोस्त नीरज (20) के साथ झांसी में नए कपड़े खरीदने के लिए बाइक से निकला था। तीनों ही एक बाइक पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जैसे ही उनकी बाइक चकरपुर गांव के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अभिषेक उछलकर बीच सड़क पर जा गिरा। कंटेनर उसे कुचलता हुआ, आगे निकल भागा। कंटेनर उसे काफी दूर तक घसीटता ले गया। भूपेश और नीरज भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी जा पहुंची। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। चकरपुर थाना प्रभारी हरिओम यादव के मुताबिक घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कंटेनर की तलाश की जा रही है।
दो साल पहले हुई थी शादी
अभिषेक की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया। उसकी दो साल पहले ही पड़ोस के गांव में रहने वाली पूजा से शादी हुई थी। दंपती को अब एक साल का बेटा आनव है। अभिषेक अपने घर में सबसे बड़ा था।