फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Granddaughter with her lover had killed grandmother as she saw them together in room

झांसी: नाबालिग नातिन ने ही प्रेमी के साथ मिलकर घोंटा था दादी का गला, गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2020 02:15 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
Granddaughter with her lover had killed grandmother as she saw them together in room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

11 जून की रात को झांसी के प्रेमनगर इलाके में हुई रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी मुमताज की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मुमताज के कत्ल में उसकी नाबालिग नातिन और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि महिला ने अपनी नातिन के साथ उसके प्रेमी को देखकर शोर मचा दिया था। इस पर इन दोनों ने मिलकर दुपट्टे से गला घोंटकर मार दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है महानगर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी मुमताज (63) की घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। जिस कमरे में मुमताज की हत्या हुई थी, उसी कमरे में उसकी नाबालिग नातिन भी सो रही थी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसका कहना था कि वह सो रही थी उसे पता ही नहीं चला। 
विज्ञापन


किसी प्रकार का शोर-शराबा या आहट नहीं हुई थी। खैर पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर उसी मोहल्ले के निवासी युवक तरुण और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। बताया गया था कि लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो कहानी कुछ और ही निकली। पुलिस ने मजबूत साक्ष्य जुटाने के बाद मुमताज की नातिन को भी गिरफ्तार कर लिया। जब तरुण और मुमताज की नातिन से कड़ाई के साथ पूछताछ की गई तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया।


प्रेमनगर के इंस्पेक्टर निगवेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का मुहल्ले के ही तरुण नाम के युवक से प्रेम प्रसेंग चल रहा था। क्योंकि मुमताज के कमरे में ही उसकी नातिन सोती थी, लिहाजा अक्सर उसका प्रेमी तरुण रात के वक्त मिलने आ जाया करता था। 

घटना वाली रात को भी वह आया था। मुमताज ने अपनी नातिन के साथ उसे देख लिया था। शोर मचाने की कोशिश की तो दोनों ने मिलकर उसे मार डाला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed