फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A teacher dead for accident

बबीना में शिक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

Thu, 25 Jun 2020 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
A teacher dead for accident
हादसा - फोटो : ?????
झांसी। बबीना के निकट हाईवे पर बुधवार की दोपहर एक शिक्षक की कार आगे चल रहे ट्राला में अनियंत्रित होकर घुस गई। दुर्घटना में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला। वहीं, हादसे ही खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बबीना के शास्त्री नगर में रहने वाले आर्मी स्कूल से सेवानिवृत्त राकेश कुमार श्रीवास्तव का पुत्र अभय श्रीवास्तव (35) ग्वालियर के एक स्कूल में शिक्षक था। बुधवार को वह ग्वालियर से बबीना आ रहा था। बबीना के निकट हाईवे पर ममता रिसोर्ट के पास अचानक अभय की कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्राला के अंदर घुस गई। ट्राला के रुकने तक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार अभय की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला। बाद में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं, हादसे की खबर मिलने पर परिजनों में मातम छा गया। क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed