फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lucknow Man going to mumbai pulled head out of bus collided with toll wall and separated from torso in jhansi

Jhansi News: बस से बाहर निकाला सिर, टोल की दीवार से टकराकर धड़ से हुआ अलग

Thu, 17 Sep 2020 11:58 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
lucknow Man going to mumbai pulled head out of bus collided with toll wall and separated from torso in jhansi
सांकेतिक तस्वीर

लखनऊ से बस में सवार होकर मुंबई जा रहे एक युवक का मोंठ तहसील क्षेत्र के सेमरी टोल प्लाजा पर बने केबिन की दीवार से सिर टकराकर धड़ से अलग हो गया। युवक ने पान - मसाला थूकने के लिए बस की खिड़की से सिर बाहर निकाला था। इसी दरम्यान सिर टोल प्लाज की दीवार से टकरा गया।

विज्ञापन


टकराते ही युवक का सिर धड़ से अलग होकर टोल प्लाजा के सड़क पर बने प्लेटफार्म पर जा गिरा। इस वीभत्स हादसे को देख यात्रियों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा है।
विज्ञापन


बाराबंकी के थाना बख्सीदास पुरबा के ग्राम दलाई निवासी हरिश्चंद्र का पुत्र सोनू (22) मंगलवार को तड़के लखनऊ से शताब्दी बस में सवार होकर मजदूरी के लिए मुंबई के लिए निकला था। सुबह तकरीबन सात बजे बस मोंठ क्षेत्र के सेमरी टोल प्लाजा पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल की अदायगी के लिए बस कुछ देर को रुकी। इसी दरम्यान सोनू ने सीट पर बैठे हुए ही पान मसाला थूकने के लिए अपना सिर बस की खिड़की से बाहर निकाला। उसने इस बात का ध्यान नहीं रखा कि आगे टोल प्लाजा की केबिन की दीवार है।

सोनू के सिर बाहर निकालते ही बस चल पड़ी और उसका सिर केबिन की दीवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराते ही सोनू का सिर धड़ से अलग होकर टोल प्लाजा के प्लेटफार्म पर गिर गया, जबकि धड़ बस की सीट पर ही रह गया और उसमें से खून के फव्वारे छूटने लगे। इस वीभत्स घटना को देख बस में बैठी अन्य सवारियों में चीखपुकार मच गई। बस को रोककर घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसडीएम मोंठ अतुल कुमार, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार, तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण, कोतवाल भीमसेन पौनिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


यात्रियों को दूसरी बस से किया रवाना
घटना के बाद बस को रोक लिया गया। उसमें सवार सभी यात्रियों के लिए आनन-फानन में दूसरी बस की व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया गया। टोल प्लाजा के प्रबंधक एसएस सिकरवार ने सभी यात्रियों के लिए भोजन व दूसरी बस का प्रबंध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed