फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people dead for water

पानी से भरे गड्ढे में डूबकर युवक की मौत

Tue, 22 Sep 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
A people dead for water
युवक के शव को खोजती पुलिस - फोटो : REPORTERS
झांसी। सोमवार दोपहर थाना सीपरी बाजार अंतर्गत चित्रा चौराहा पर पानी से भरे बेसमेंट के गड्डे में डूबकर एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर सीपरी पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

चित्रा चैराहा के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले रमेश का पुत्र अजय (20) भीख मांगकर गुजर बसर करता था। सोमवार सुबह वह अपने साथी रानू के साथ चित्रा चैराहा पर खाली पड़े बेसमेंट के गड्डे के पास पानी बोतलें उठाने पहुंचा था। इसी बीच अचानक असंतुलित होकर वह पानी में गिर गया। यह देखकर उसके उसका साथी रानू भी पानी में कूदा, लेकिन जब तक अजय पानी में डूब चुका था। घबराकर रानू ऊपर आ गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोेग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

माजरा जानकर लोगों ने रस्सी डालकर अजय को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।खबर मिलते ही सीपरी बाजार पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पानी में उतरकर रस्सी के सहारे युवक को तलाशना शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अजय को मृत अवस्था में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से खुला पड़ा है बेसमेंट
घटना को लेकर लोगों में आक्त्रसेश नजर आया। लोगों का है कि बेसमेंट लंबे समय से खुला पड़ा हुआ है जिस कारण गहरा गड्डा हो जाने के कारण बरसात का पानी भी भर गया है। इससे आए दिन यहां हादसे का डर बना रहता है। स्थानीय लोग भी इसकी शिकायत कर चुके थे, लेकिन अनदेखी के चलते सोमवार को अजय की डूबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस से लोग शिकायत करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed