{"_id":"6ac6adaf0ed75a871305cc92","slug":"a-musical-evening-comes-alive-at-the-jal-vihar-festival-moth-news-c-420-1-mot1002-14170-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जल विहार महोत्सव में सजी संगीत संध्या की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जल विहार महोत्सव में सजी संगीत संध्या की महफिल
विज्ञापन
सकरार। झांसी कस्बा में मेला जल विहार महोत्सव सकरार-2026 के तीसरे दिन मंगलवार को संगीत समागम हुआ। रामू गौर, वाहिद खान आयोजक और सानू चौहान संयोजक थे। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव भिटौरा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आयोजकों और समिति ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सचिन तिवारी प्रधान, विवेक तिवारी, यशपाल सिंह और लकी दाऊ ढोंडा मुख्य अतिथि रहे।
परशुराम कुशवाहा प्रधान मगरपुर विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि उमाकांत पटेल ने अध्यक्षता की। अपने संबोधन में अनिल यादव ने मेले को लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम समुदाय मिलकर इसे सफल बनाते हैं, जो बुंदेलखंड के लिए एक मिसाल है। मेला समिति में पंडित गोल्डी मिश्राए अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्रा, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और संरक्षक छत्रपाल सिंह गौर, हरिराम कुशवाहा, वाहिद खान, संतोष, राकेश सेन, धर्म प्रकाश चौरसिया, महादेव सिंह आदि मौजूद रहे।