{"_id":"5ef217f18ebc3e430b255a15","slug":"a-man-dead-body-found-in-jungle-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : झांसी में युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : झांसी में युवक की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश
Tue, 23 Jun 2020 08:45 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : demo pic
थाना सदर बाजार स्थिति भगवंतपुरा के पास मंगलवार दोपहर जंगल में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर चोटों के निशान से साफ है कि युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। मोके से पुलिस को निशान भी मिले हैं। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार स्थिति भगवंतपुरा के पास झाँसी मऊरानीपुर मार्ग पर वन विभाग की चेक पोस्ट बनी है। चेक पोस्ट से अंदर करीब चार सौ मीटर अंदर जंगल में वहाँ से निकल रहे लोग एक युवक की लाश देखकर घबरा गए।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुँची। म्रतक के सर व पेट पर चोटों के निशान मिले। इससे साफ है कि हत्या कर लाश फेकी गई है। म्रतक मटमैले रंग का लोवर व हरे रंग की टी शर्ट पहने था। दायें हाथ पर आई लव यू ओम भी लिखा था। युवक की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को आसपास कुछ निशान भी मिले। फोरेन्सिक वाहन ने पहुँचकर जांच कर साक्ष्य लिए। आसपास के थानों से भी संपर्क के बाद भी युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। देर रात सदर बाजार पुलिस शिनाख्त करने में जुटी रही।