फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A lover hanging sucide after talk video call to lover

प्रेमी से वीडियो कॉलिंग कर फांसी पर झूली प्रेमिका

Thu, 17 Sep 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
A lover hanging sucide after talk video call to lover
A lover hanging sucide after talk video call to lover
झांसी। जालौन जिले में प्रेमी से नाराज एक प्रेमिका वीडियो कॉलिंग कर फांसी पर झूल गई। वीडियो देखकर घबराए प्रेमी ने तुरंत प्रेमिका के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। खबर पाकर परिजन घर पहुंचे, जहां बेटी को फंदे पर लटका देख घबरा गए। आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम कर विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

जालौन जिले के एक गांव में रहने वाली युवती का उरई में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार सुबह परिजन खेत पर थे। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर प्रेमिका ने फांसी पर लटकने की धमकी दे डाली। प्रेमी ने मजाक समझतेे हुए नजरअंदाज कर दिया। इसी बीच वीडियो कॉलिंग करते हुए वह रस्सी के सहारे फंदे पर लटक गई। यह देखकर प्रेमी घबरा गया। उसने तुरंत परिजनों को फोन कर जानकारी ली। खबर मिलते ही परिजन घबराकर घर पहुंचे। जहां युवती को फंदे से उतारकर उपचार के लिए उरई के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार को हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बुधवार सुबह को उपचार के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना के बाद महिला चिकित्सक के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद जालौन पुलिस भी सतर्क होकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

ऑडियो हो रहा वायरल, प्रेमी ने बताई सच्चाई
बुधवार दोपहर से सोशल मीडिया पर इस मामले से संबंधित एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रेमी व प्रेमिका का रिश्तेदार आपस में घटना को लेकर बातें कर रहे हैं। इसमें बताया जा रहा है कि बात करते-करते वीडियो कॉलिंग कर फांसी लगा ली। जालौन पुलिस ने झांसी पुलिस से भी घटना को लेकर संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। परिजनों ने भी इस तरह की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है। मामले का पता लगाया जा रहा है। यदि इस मामले में सच पाया जाता है तो कार्रवाई जरूर होगी। - यशवीर सिंह, एसपी जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed