फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A library was found in the basement, while blazing furnaces were discovered above.

Jhansi News: बेसमेंट में मिला पुस्तकालय, ऊपर धधकती मिलीं भट्टियां

Fri, 26 Jun 2026 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A library was found in the basement, while blazing furnaces were discovered above.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। बृहस्पतिवार को कोचिंग सेंटरों व पुस्तकालयों के निरीक्षण में दमकल टीम को खतरनाक स्थिति देखने को मिली। बिल्डिंग के बेसमेंट में पुस्तकालय संचालित हो रहा था, जबकि उसके ऊपर भट्टियां धधक रहीं थीं। इस दौरान आधा दर्जन घरेलू सिलिंडर भी पकड़े गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। पुस्तकालय को बंद कराने के निर्देश दिए गए।

बृहस्पतिवार को दमकल प्रभारी अनिल कुमार अवस्थी व जितेंद्र तिवारी गरौठा चौराहे के पास स्थित कॅरियर प्वाइंटर लाइब्रेरी पहुंचे। बिल्डिंग के बेसमेंट में संचालित पुस्तकालय में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसके ऊपर जायकेदार हैदराबादी बिरयानी नाम से दुकान संचालित होते पाई गई। दुकान में आधा दर्जन घरेलू गैस सिलिंडर पर भी पाए गए। इनमें से दो सिलिंडर भट्टियों में लगे हुए थे। दमकल टीम ने इसकी सूचना एसडीएम श्वेता साहू को दी। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक रवींद्र कुमार को मौके पर भेजा। पूर्ति निरीक्षक ने सिलिंडरों को कब्जे में लेना चाहा तो दुकान संचालक भड़क गया। वह टीम के साथ बहस करने लगा। इस दरम्यान दुकान का शटर बंद कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दुकान का शटर खुलवाया और अंदर रखे सभी सिलेंडरों को बाहर निकलवाया। पूर्ति विभाग की टीम ने सिलेंडरों को जब्त कर भारत गैस एजेंसी के सुपुर्द कर दिया है।एसडीएम ने पुस्तकालय को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed