फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A laboure sucide from during lockdown

लॉकडाउन में काम न मिलने पर मजदूर ने दी जान

Sat, 06 Jun 2020 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
A laboure sucide from during lockdown
A laboure sucide from during lockdown
मऊरानीपुर/ सिजारी बम्हौरी (झांसी)। लॉकडाउन में काम न मिलने से आर्थिक तंगी में जूझ रहे मजदूर ने शुक्रवार की रात आठ बजे सिजारी खुर्द गांव में फांसी लगाकर जान दे दी। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

लहचूरा थाना क्षेत्र के गांव सिजारी खुर्द निवासी राघवेंद्र (38) पुत्र घनाराम मजदूरी करता था। उसी से उसके घर का खर्च चलता था। उसके पत्नी और पांच बच्चे भी हैं। कोरोना काल में जनता कर्फ्यू के बाद पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया। इसकी वजह से सभी निर्माण कार्य भी ठप हो गए। इसकी वजह से उसको कहीं काम भी नहीं मिला। मृतक के भाई राम लोचन ने बताया कि तीन भाइयों में दो बीघा जमीन है। वह मजदूरी करके के ही अपने घर का खर्च चलाता था। काम न मिलने से वह परेशान था।बताया जाता है कि वह शराब पीने का भी आदी था। गांव में दो घर हैं। एक घर में परिवार रहता है और दूसरा खाली रहता है। शुक्रवार को रात को आठ बजे के करीब वह घर आया। इसके बाद वहां से चला गया। दूसरे घर पर उसने दरवाजे की कुंडी से तौलिये का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उसके चार बेटियां और एक बेटा है। अभी सभी बच्चे छोटे हैं। इससे उनकी परवरिश पर भी अब संकट आ गया है। गांववालों ने प्रशासन से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। हालांकि घटना के बाद भी कोई भी अधिकारी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

युवक और युवती ने फांसी लगाकर दी जान
- अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाएं, जांच में जुटी पुलिस, कारणों का नहीं चल सका पता
झांसी। शनिवार सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर एक युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को थाना रक्सा के शिवगढ़ मवई निवासी स्व. सालिगराम की पुत्री इंद्रा (20) छोटी बहन के साथ घर में थी। इंद्रा की मां खेत पर गई थी। सुबह करीब 9 बजे अंदर वाले कमरे में इंद्रा ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद उसकी बहन कमरे में पहुंची तो इंद्रा फांसी पर लटकी थी। बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतका की मां भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दे सकी।
इधर, थाना सीपरी बाजार स्थित रॉयल सिटी के पीछे रहने वाले जगदीश नारायण का पुत्र हरीप्रकाश शुक्ला (35) एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। शनिवार को घर पर कोई नहीं था। इसी बीच मौका पाकर हरीप्रकाश ने फंदे से लटककर जान दे दी। दोपहर में घर लौटे परिजन हरीप्रकाश को फंदे पर लटका देख घबरा गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। यहां भी घटना का कारण परिजन नहीं बता सके। दोनों ही मामलों मेें पुलिस जांच कर रही है।

घायल बच्ची ने दम तोड़ा
झांसी। बृहस्पतिवार को थाना मोंठ स्थित झांसी-कानपुर हाइवे पर सड़क हादसे में घायल तीन साल की बच्ची ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना मोंठ स्थित नेहरू नगर निवासी सेंधीलाल (60) अपनी नातिन अमृता (3) के साथ बाइक पर सवार होकर झांसी आ रहे थे। मोंठ के पास झांसी-कानपुर राजमार्ग पर पीछे से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस घटना में सेंधीलाल की मौत हो गई थी। जबकि, गंभीर रूप से घायल अमृता को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान अमृता ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed