फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A head constable's son was swindled out of 25 lakh rupees after being given a fake appointment letter.

Jhansi News: फर्जी नियुक्ति पत्र थमाकर हेड कांस्टेबल के बेटे से ठगे 25 लाख

Sat, 20 Dec 2025 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A head constable's son was swindled out of 25 lakh rupees after being given a fake appointment letter.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेलवे एवं पुलिस में नौकरी दिलाने के बहाने जालसाज ने हेड कांस्टेबल के पुत्र समेत चार युवकों से कुल 25 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजी का पता चलने पर भुक्तभोगी आईजी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा है।

दतिया के लांच थाना में तैनात हेड कांस्टेबल परशुराम प्रजापति ने बताया कि वह इंदरगढ़ के रहने वाले हैं। दो साल पहले उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ पुलिस भर्ती में शामिल होने लखनऊ गया था। यहां पूछ थाना इलाका निवासी युवक से मिला। आरोपी ने युवकों से दोस्ती कर ली। युवक ने अपनी जान-पहचान का हवाला देते हुए कहा कि पैसा खर्च करने पर वह उनकी नौकरी रेलवे एवं पुलिस में लगवा देगा। उसने कहा कि नौकरी लगने के बाद पैसा देना होगा। कुछ दिनों बाद घर पर फर्जी नियुक्ति पत्र आ गया। एक युवक का नॉर्दन रेलवे में नौकरी का कॉल लेटर आ गया। यह आने के बाद सभी ने उसे पांच-पांच लाख रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद मालूम चला कि उसका दिया नियुक्ति पत्र फर्जी है। पैसा वापस मांगने पर अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed