{"_id":"695acadf8f48017d2606d6d1","slug":"a-fire-broke-out-in-a-shop-selling-leaf-plates-and-bowls-in-subhashganj-jhansi-news-c-11-jhs1004-713652-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सुभाषगंज में दोने-पत्तल की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सुभाषगंज में दोने-पत्तल की दुकान में लगी आग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सुभाषगंज में अचानक दोने-पत्तल की दुकान में आग लग गई। आग आसपास की तीन दुकानों तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 35 से 40 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पास में जल रहा अलाव बताया जा रहा है।
बड़ागांव गेट बाहर पलक गार्डन के पास रहने वाले भवानी शंकर चौरसिया की रानीमहल के निकट सुभाषगंज में चौरसिया कंफेक्शनरी नाम से टिनशेड में दुकान है। नमकीन, टोस्ट सहित अन्य सामान इसमें रखा था। शाम को दुकान के पीछे ऑटो चालकों ने अलाव जला लिया। इसी बीच पास में स्थित दोने-पत्तल की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि वे लोग आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था करते, आग विकराल होकर आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले तीन दुकानों में रखा सामान जलने लगा। आसपास के दुकानदारों ने सामान समेटना शुरू कर दिया। सीएफओ राज किशोर राय ने बताया कि आग का कारण समीप में अलाव जलना पाया गया है।
000000
जाम में फंसने से देरी से पहुंचा फायर ब्रिगेड :
आग से प्रभावित दुकानदारों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को समय से सूचना देने के बाद भी गाड़ी देरी से आई। वहीं, सीएफओ राज किशोर राय ने बताया कि ट्रैफिक ज्यादा होने से गाड़ी पहुंचने में देरी हुई।