फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A farmer sucide foe waist crop

Jhansi News: फसल खराब होने से परेशान किसान ने दी जान

Sun, 05 Feb 2023 11:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
A farmer sucide foe waist crop
झांसी। बड़ागांव थाना इलाके में फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया। यहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बड़ागांव के ग्राम उड़ैना निवासी वीरेंद्र सिंह (35) खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन-यापन करते थे। उन्होंने पांच बीघा जमीन पर गेहूं की फसल बोई थी। पिता कोमल सिंह यादव ने बताया कि फसल खराब होकर पीली पड़ गई थी। मेहनत और लागत डूबने से वीरेंद्र परेशान रहने लगा था। 31 जनवरी को उसने खेत पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां बीती रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक वीरेंद्र सिंह तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके 10 साल का एक बेटा समर सिंह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed