फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A farmer dead body found in wel

कुएं में मिला किसान का शव

Sun, 24 Nov 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
A farmer dead body found in wel
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घर से निकले किसान का शव शनिवार को बरुआसागर के उजयान गांव के पास एक कुएं में उतराता मिला। परिजनों का कहना है कि फसल खराब होने से क्षुब्ध होकर किसान ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


थाना बरुआसागर के उजयान गांव निवासी नाथूराम खेती करते थे। शनिवार सुबह वह घर से निकले थे। इसके बाद उनका शव ग्रामीणों ने गांव के ही राजपाल के खेत के पास बने कुएं में उतराता देखा।
विज्ञापन


खबर मिलते ही एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला। परिजनों का कहना है कि नाथूराम ने सवा एकड़ खेत में उर्द की फसल बोई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल खराब हो जाने के बाद वह आहत थे। इसके चलते उन्होंने कुएं में कूदकर जान दे दी। वहीं, थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक फसल खराब होने वाली कोई भी बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed