फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A dumper collided with a car near Pirauna toll plaza in Jhansi two killed in this accient

दर्दनाक: डंपर की टक्कर से कार सवार पिता-पुत्र की मौत, बेटी की हालत नाजुक, सभी दर्शन कर लौट रहे थे घर

Thu, 21 Jul 2022 06:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Jul 2022 06:27 PM IST
सार

लखनऊ के आशियाना थाना इलाके के सेक्टर फर्स्ट में रहने वाले व्यवसायी अवध बिहारी शुक्ला (52) गुरुवार की सुबह अपने बेटे अमन (20) व बेटी सोनल (22) के साथ झांसी से लखनऊ जा रहे थे। कार अवध बिहारी चला रहे थे। इसी दौरान पिरौना टोल प्लाजा के पास उनकी कार को एक डंपर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A dumper collided with a car near Pirauna toll plaza in Jhansi two killed in this accient
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी से लखनऊ जा रही एक कार में पिरौना टोल प्लाजा के पास डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


लखनऊ के आशियाना थाना इलाके के सेक्टर फर्स्ट में रहने वाले व्यवसायी अवध बिहारी शुक्ला (52) गुरुवार की सुबह अपने बेटे अमन (20) व बेटी सोनल (22) के साथ झांसी से लखनऊ जा रहे थे। कार अवध बिहारी चला रहे थे। इसी दौरान पिरौना टोल प्लाजा के पास उनकी कार को एक डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि बेटी सोनल की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


मृतक अवध बिहारी का बड़ा बेटा शैलेंद्र शुक्ला झांसी में नारायण बाग इलाके में रहता है, जोकि एक फार्मा कंपनी में थैरेपी मैनेजर के पद पर कार्यरत है। चार दिन पहले अवध बिहारी अपने परिवार के साथ झांसी आए थे। यहां से बड़े बेटे शैलेंद्र को लेकर वे सभी उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने गए थे। उज्जैन से वे बुधवार की शाम को लौटे थे। पत्नी सीता को बड़े बेटे के पास झांसी में छोड़कर वे वापस लखनऊ जा रहे थे। इसी दौरान सभी हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी में पिरौना टोल प्लाजा के पास कार में डंपर ने मारी टक्कर, दो की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed