फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A ceremonial procession was held for Janki, who was carrying the 'jaware' (sprouted grain offerings).

Jhansi News: जवारे धारण करने वालीं जानकी की निकली शोभायात्रा

Mon, 19 Oct 2026 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
A ceremonial procession was held for Janki, who was carrying the 'jaware' (sprouted grain offerings).
मऊरानीपुर। बुखारा गांव में रविवार को जानकी देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जानकी देवी ने शरीर पर जवारे धारण किए हुए थे। शोभायात्रा स्थानीय गौरैया माता मंदिर से शुरू हुई। उन्हें तख्त सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। डीजे और बाजे-गाजे की धुन पर महिलाएं व बच्चों ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। ग्रामीणों ने माता रानी के दर्शन और स्वागत में उत्साह दिखाया। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी। ग्रामीणों ने जगह-जगह तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर पहुंचने पर विधि-विधान से महाआरती की गई। पुजारी मुकेश कुमार कौशिक ने अनुष्ठान संपन्न कराया। इस आयोजन ने ग्रामीण अंचल में आपसी सौहार्द और धार्मिक उल्लास का माहौल बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed