फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   मंडलीय अधिकारी की पत्नी को धमकाने वाला दबोचा

मंडलीय अधिकारी की पत्नी को धमकाने वाला दबोचा

Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मंडलीय अधिकारी की पत्नी को अश्लील एसएमएस भेजने और बच्चों को अगवा करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक अधिकारी के पूर्व ड्राइवर का पुत्र है। षड्यंत्र के तहत वह अफसर की बीवी को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन

अधिकारी की पत्नी ने शुक्रवार की रात नवाबाद थाने में रिपोर्ट कराई थी कि उनके मोबाइल फोन पर अश्लील एसएमएस, रुपयों की मांग, बच्चों को अगवा करने व जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। तीन सितंबर को उनके मोबाइल पर सरकारी ड्राइवर के नाम से पहला एसएमएस आया। इसके बाद उसी के नाम से मुख्यमंत्री से फर्जी शिकायत की गई, जिसका पटाक्षेप ड्राइवर ने शपथ पत्र देकर किया। इसके बाद फिर मोबाइल पर रुपयों की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी मिलने लगीं। 30 नवंबर को बबलू के नाम से फोन पर दोनों बच्चों को अगवा करने की धमकी मिली।
विज्ञापन

इस मामले के खुलासे की जिम्मेदारी एसएसपी ने स्वैट टीम को सौंपी। टीम सर्विलांस की मदद से धमकी देने की तलाश में जुट गई। स्वैट टीम व नवाबाद थाना पुलिस ने शनिवार की सुबह धमकी देने वाले युवक को दबोच लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में नवाबाद पुलिस व स्वैट टीम प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह, बब्बू सिंह यादव, सनी यादव, चंद्रशेखर, बृजमोहन, वीर सिंह, रामनरेश व शत्रुंजय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed