फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आधा दर्जन ट्रेन यात्रियों का सामान चोरी

आधा दर्जन ट्रेन यात्रियों का सामान चोरी

Sat, 12 Jul 2014 05:33 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sat, 12 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मंगला एक्सप्रेस में सवार आधा दर्जन यात्रियों का सामान चोरी हो गया। इससे नाराज यात्रियों ने गुरुवार की सुबह झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर हंगामा किया। जीआरपी व आरपीएफ ने किसी तरह यात्रियों को समझाकर ट्रेन को रवाना करवाया। इस दौरान एक घंटे से अधिक समय तक गाड़ी प्लेटफार्म पर खड़ी रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात अर्नाकुलम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गाड़ी संख्या 12617 डाउन मंगला एक्सप्रेस के एस 6 व एस 7 कोच में सवार आधा दर्जन यात्रियों का सामान बदमाश भोपाल व झांसी के मध्य से चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर यात्रियों को सामान चोरी होने का पता लगा। ट्रेन के सुबह 6.43 बजे झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर खड़े होते ही यात्रियों ने कोच से उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जीआरपी ने पीड़ित यात्रियों से मुकदमा लिखाने के लिए थाने चलने को कहा, मगर वह इसके लिए तैयार नहीं हुए। यात्री मौके पर ही रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान कोच टीटीई से चलित एफआईआर फार्म पर शिकायत दर्ज कराने को कहा, मगर उसके पास एक ही फार्म निकला। फार्म पर नागपुर से निजामुद्दीन जा रही महिला यात्री ललिता की शिकायत दर्ज कर ली गई। महिला यात्री एस 7 कोच में परिजनों के साथ यात्रा कर रही थी। उसके बैग में नकदी, कपड़े आदि सामान रखा हुआ था। बाद में अन्य यात्रियों को समझाकर ट्रेन 7.55 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यात्रियों ने ग्वालियर स्टेशन पर भी हंगामा किया। यहां से जीआरपी ने अपने एक सिपाही को यात्रियों के साथ भेज दिया, ताकि चलती ट्रेन में उनकी शिकायत को लिखा जा सके।

समता एक्सप्रेस में लाखों की चोरी
झांसी। समता एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में सवार एक यात्री का बदमाश लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। टीटीई की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गाड़ी संख्या 12807 डाउन समता एक्सप्रेस के ए वन कोच में नई दिल्ली के प्रशांत विहार निवासी हरिओम गोयल अपने परिजनों के साथ यात्रा कर रहे थे। बदमाश बीना रेलवे स्टेशन पर यात्री का लाल रंग का ट्राली बैग जंजीर काटकर ले गए। ट्राली बैग में डायमंड सैट, सोने की चूड़ियां, दो डायमंड अंगूठी, पंद्रह हजार रुपये नकद समेत कुल चार से पांच लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। यात्री ने मामले की लिखित जानकारी कोच कंडक्टर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed