{"_id":"24-48622","slug":"Jhansi-48622-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को ले जाया जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी को ले जाया जा रहा सरकारी गेहूं पकड़ा
Jhansi
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा सरकारी गेहूं क्षेत्रवासियों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में आपूर्ति विभाग ने राशन विक्रेता समेत चार लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
तमाम सख्ती के बाद भी सरकारी राशन की कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। गरीबों के कोटे का रियायती राशन खुले बाजार में बेचा जा रहा है, लेकिन अब इस पर अंकुश लगाने के लिए आम जनमानस भी जागरूक हो गया है। थाना प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत राशन की एक दुकान से गाड़ी (यूपी 93 टी 9065) में लोड कर बाजार में बेचने के लिए ले जाए जा रहे 15 बोरा सरकारी गेहूं को क्षेत्र के लोगों ने पकड़ लिया तथा वाहन समेत गेहूं को थाना पुलिस के हवाले कर दिया। थाने की सूचना पर आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव व बृजेश कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। विभागीय टीम द्वारा की गई जांच में गेहूं सरकारी पाया गया। इसकी सूचना विभाग द्वारा जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने मुहल्ल खैरा अंबेडकर कालोनी के उचित दर विक्रेता नारायण दास साहू, वाहन चालक राजीव नगर निवासी सुरेश साहू, वाहन चालक के हेल्पर बड़ौदा मोंठ निवासी नारायण दास तथा राजीव नगर निवासी मुकेश साहू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कराया है।
मालूम हो कि एक माह पूर्व थाना सीपरी बाजार क्षेत्रांतर्गत रामजानकी मंदिर में कालाबाजारी के लिए रखा गया 158 क्विंटल गेहूं, 74 क्विंटल चावल व 5 क्विंटल चीनी बरामद की गई थी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।