{"_id":"24-48246","slug":"Jhansi-48246-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खरीफ गोष्ठी आज
Jhansi
Updated Mon, 30 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन तीस जून को दीनदयाल सभागार में होगा। इस मौके पर कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। गोष्ठी प्रात: दस बजे शुरू होगी।
उप कृषि निदेशक डा. यू पी सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी लाल बिहारी पांडेय की अध्यक्षता में होने वाली इस गोष्ठी में लगाई जाने वाली कृषि प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी। साथ ही किसानों को निवेश की उच्च तकनीकी जानकारियों के बारे में भी बताया जाएगा। गोष्ठी में कृषक वैज्ञानिक संवाद होगा, जिसमें वैज्ञानिक बताएंगे कि किस प्रजाति का बीज प्रयोग किया जाए तथा मिट्टी में कौन- कौन से तत्वों की आवश्यकता है, जिनको पर्याप्त मात्रा में डालने से उत्पादन को बढ़ाया जाएगा। इस दौरान कृषि निवेश की भी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलेे के किसान अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर खरीफ की फसलों में नई तकनीकी का प्रयोग करें तथा उसका उपयोग खेती के कार्यों में करके लाभ उठाएं।