फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   स्कूल में आग लगाने की धमकी पर दौड़ी पुलिस

स्कूल में आग लगाने की धमकी पर दौड़ी पुलिस

Thu, 08 May 2014 05:31 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 08 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत डड़ियापुरा के एक स्कूल में भवन स्वामी की पत्नी ने एडवांस में किराए की मांग को लेकर हंगामा काटा। उसने स्कूल संचालक को स्कूल में आग लगाने व आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भवन स्वामी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि स्कूल संचालक छह माह का किराया एडवांस दे चुका है। पति से विवाद की वजह से पत्नी किराया स्वयं लेना चाहती है।
विज्ञापन

नारायण दास त्रिलोकी नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध निदेशक जगदीश शरण कंचन पुत्र नारायण दास कंचन निवासी तालपुरा नई मंडी ने पुलिस को बताया कि संस्था ने जेजे स्कूल खोला है। स्कूल का संचालन डड़ियापुरा में लाखन सिंह यादव पुत्र नत्थू सिंह यादव के मकान का प्रथम तल किराए पर लेकर किया जा रहा है। इसका एग्रीमेंट लाखन सिंह से करने के बाद किराए के रूप में 60 हजार रुपये एडवांस दिया जा चुका है। आरोप है कि स्कूल खुलने के पहले दिन से ही लाखन सिंह की पत्नी पुष्पा, पुत्र बृजेंद्र व शुभम् व पुत्री परेशान कर रहे हैं। पूर्व में स्कूल के जीने व कमरे का ताला भी तोड़ा था। बुधवार को स्कूल चल रहा था, तभी पुष्पा आई और मिट्टी का तेल फैलाकर स्कूल में आग लगाने की धमकी देने लगी। इसकी सूचना मिलने पर संचालक स्कूल पहुंच गए तो पुष्पा ने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। उससे कहा कि यदि उसे बतौर एडवांस किराया 1.20 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे आत्मघाती कदम उठाकर जेल भिजवा देगी। इसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भवन स्वामी को लेकर थाने पर आ गई। इसके बाद उक्त आरोपियों के खिलाफ धमकाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed