{"_id":"24-30112","slug":"Jhansi-30112-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस घंटे में दो बार थमे ट्रेनों के पहिये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस घंटे में दो बार थमे ट्रेनों के पहिये
Jhansi
Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल मंडल प्रशासन के लिए ट्रेन परिचालन के हिसाब से सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा। दस घंटे के अंतराल में दो बार ट्रेनों के पहिए थमे। इससे तीन दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। एक घटना में मालगाड़ी के इंजन के पहिये जाम हो गए तो दूसरी घटना में राजधानी एक्सप्रेस के इंजन के पिंटों से ओएचई तार टूट गया।
सोमवार की दोपहर 12.10 बजे एमटी स्पेशल मालगाड़ी सोनागिर से दतिया स्टेशन की तरफ दौड़ रही थी। तभी रास्ते में मालगाड़ी के इंजन का एक्सल जाम होने से पहियों ने आगे बढ़ना बंद कर दिया। चालक ने इंजन को खींचने का प्रयास किया, लेकिन चक्के घूमने की जगह घसीटने लगे। मालगाड़ी को मौके पर खड़ा करने के बाद चालक ने मामले की जानकारी दतिया स्टेशन मास्टर व झांसी कंट्रोल को दी। रेल खंड में मालगाड़ी के रुकने से पीछे आ रही सभी गाड़ियां अलग -अलग स्टेशनों पर खड़ी हो गईं। उधर, दुर्घटना राहत वान कर्मचारियों के साथ 2.15 बजे मौके पर पहुंचा। बाद में क्रेन की मदद से इंजन को दतिया स्टेशन पर लाकर अलग लाइन पर खड़ा किया गया। करीब 3.50 बजे नया इंजन जोड़ने के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इस घटना के कारण नई दिल्ली से झांसी की तरफ आने वाली 12138 अप पंजाब मेल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस चार घंटे, 12280 अप ताज एक्सप्रेस तीन घंटे, 19666 अप उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12808 अप स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दो घंटे, 18508 अप हीराकुंड एक्सप्रेस दो घंटे, 12618 अप मंगला एक्सप्रेस सवा घंटे, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस एक घंटे, 12626 अप केरला एक्सप्रेस व 51832 आगरा झांसी पैसेंजर पांच घंटे देरी से आई।
उधर, रविवार को तड़के 2.10 बजे नई दिल्ली से बंगलूरू जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस बबीना से ललितपुर स्टेशन की तरफ दौड़ रही थी। तभी माताटीला स्टेशन के निकट किलोमीटर नंबर 1081/29 पर (स्टार्टर व स्टार्टर एडवांस सिगनल के मध्य) ट्रेन के इंजन का पिंटों क्रास ओवरलाइन की ओएचई तार में फंस गया। चूंकि, ट्रेन पूरी रफ्तार में थी, इस कारण पिंटों तार को तोड़ता हुआ आगे बढ़ता चला गया। तालबेहट में ट्रेन को रोकने के बाद दूसरे पिंटों को उठाकर लाइन में जोड़ा गया और क्षतिग्रस्त पिंटों को बांध दिया गया। इसके बाद गाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। उधर, क्रास ओवर पर ओएचई तार के टूटने से माताटीला से झांसी की ओर आने वाले ओएचई तार में करंट दौड़ना बंद हो गया, जिससे अप और डाउन यातायात ठप पड़ गया। बाद में बबीना व ललितपुर स्टेशन से टावर वैगन गाड़ी मौके पर भेजी गई। युद्धस्तर चले कार्य के बाद कर्मचारियों ने डाउन यातायात को अलस्सुबह 3.55 बजे व अप यातायात को सुबह 5.55 बजे प्रारंभ कर दिया। घटना के कारण 11016 अप कुशीनगर एक्सप्रेस 50 मिनट, 11058 अप पठानकोट एक्सप्रेस 56 मिनट, 12108 लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 175 मिनट, 12143 लोकमान्य तिलक सुलतानपुर एक्सप्रेस 50 मिनट, 12156 अप हबीबगंज एक्सप्रेस 225 मिनट, 12173 डाउन उद्योग नगरी एक्सप्रेस 130 मिनट, 12192 अप श्रीधाम एक्सप्रेस 130 मिनट, 12412 अप राप्ती सागर एक्सप्रेस 236 मिनट, 12433 डाउन राजधानी एक्सप्रेस 110 मिनट, 12485 डाउन राजधानी एक्सप्रेस 200 मिनट, 12533 डाउन पुष्पक एक्सप्रेस 255 मिनट, 12542 अप लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस 245 मिनट, 12616 अप जीटी एक्सप्रेस 130 मिनट, 12617 डाउन मंगला एक्सप्रेस 110 मिनट, 12622 अप तमिलनाडु एक्सप्रेस 130 मिनट, 12625 डाउन केरला एक्सप्रेस 110 मिनट, 12617 डाउन मंगला एक्सप्रेस 110 मिनट, 12628 अप कर्नाटक एक्सप्रेस 190 मिनट, 12649 डाउन यशवंतपुर संपर्क क्रांति 110 मिनट, 12722 अप सदर्न एक्सप्रेस 35 मिनट, 18477 डाउन उत्कल एक्सप्रेस 40 मिनट समेत 28 गाड़ियां प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
जानवर कटने से खड़ी रही पंजाब मेल
झांसी। फिरोजपुर से चलकर मुंबई जा रही 12138 अप पंजाब मेल के इंजन से सोमवार को विरलानगर ग्वालियर स्टेशनों के मध्य किलोमीटर नंबर 1227/1 पर जानवर कट गया। इससे ब्रेक पाइप का प्रेशर शून्य पर आ जाने के कारण गाड़ी मौके पर ही खड़ी हो गई। बाद में ग्वालियर से भेजे गए दूसरे इंजन की मदद से गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। घटना के कारण पंजाब मेल मौके पर 82 मिनट खड़ी रही। इसके अलावा 12618 अप मंगला एक्सप्रेस 80 मिनट, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस 60 मिनट, 18508 अप समता एक्सप्रेस 100 मिनट, 12626 अप केरला एक्सप्रेस 60 मिनट विलंबित रही।
यात्रियों से भरे रहे प्लेटफार्म
झांसी। सोमवार को ट्रेनों के विलंब से आने के कारण सभी प्लेटफार्म यात्रियों से भरे रहे। इस कारण उनको खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, तीन घंटे से अधिक देरी से चल रही ट्रेनों के यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में जाने के लिए परमिट किया गया। खासकर पंजाब मेल के इंतजार में खड़े दर्जनों उन यात्रियों को अनुमति दी गई, जिन्हें भोपाल पहुंचकर राजकोट एक्सप्रेस पकड़नी थी।