फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   विकास में बाधा नहीं बनेगा बजट

विकास में बाधा नहीं बनेगा बजट

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। मेडिकल बाईपास से रक्सा तक के मार्ग के चौड़ीकरण के कार्य में बाधा बन रही धन की कमी को दूर कर लिया गया है। इसके लिए बजट की व्यवस्था त्वरित विकास योजना मद से की जाएगी। शासन द्वारा इस पर सहमति जता दी गई है।
मेडिकल बाईपास तिराहा से रिसाला चुंगी, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, इलाइट, चित्रा चौराहा, सीपरी बाजार होते हुए रक्सा तक के 12 किलोमीटर के मार्ग के चौड़ीकरण का काम जारी है। पहले इस मार्ग को अवस्थापना निधि से झांसी विकास प्राधिकरण, नगर निगम व आवास विकास परिषद द्वारा चौड़ा किया जा रहा था। यह मार्ग 15 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा था, जिसके बीच में एक मीटर का डिवाइडर तथा दोनों ओर सात - सात मीटर की सड़कें बनाए जाने की योजना थी। लेकिन, 27 सितंबर को कन्या विद्या धन व बेरोजगारी भत्ता बांटने झांसी आए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उक्त मार्ग को 20 मीटर चौड़ा बनाए जाने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के अनुपालन में अब यह मार्ग दोनों और 9.5 - 9.5 मीटर चौड़ा तथा बीच में एक मीटर का डिवाइडर बनाया जा रहा था। मार्ग की चौड़ाई बढ़ने के साथ - साथ इसके बजट में भी तकरीबन 25 करोड़ रुपये का इजाफा हो गया है। बढ़े हुए बजट की स्थानीय स्तर पर व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। यह समस्या जिलाधिकारी द्वारा पिछले दिनों मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। इस पर शासन ने तत्काल इस मार्ग को त्वरित विकास योजना में शामिल कर लिया है, जिससे अब बजट की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन


‘मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने उक्त कार्य को त्वरित विकास योजना में शामिल कर लिया है, जिससे अब बजट की कमी नहीं रहेगी। चौड़ीकरण के लिए जल्द बजट मिलने की उम्मीद है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरव दयाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed