फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दो घरों में चोरों ने किया हाथ साफ

दो घरों में चोरों ने किया हाथ साफ

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
झांसी। रात के अंधेरे में चोरों ने दो घरों में हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोर हजारों की नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ निवासी रहीम बख्श सोमवार को अपने भाई वसीम अहमद की बारात में परिजनों के साथ राठ गया हुआ था। मौका देख बदमाश रात में चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह उसका लड़का नसीम अहमद अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ घर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर हतप्रभ रह गया। सभी कमरों के ताले टूटे थे। एक कमरे की अलमारी खुली थी, जिसके लॉकर को तोड़कर चोर उसमें रखे चार हजार रुपये, सोने के टाप्स, सोने के हार का सेट, पायल आदि चुरा ले गए थे। खबर लगने पर घर लौटे गृह स्वामी ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे। घटना से पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

इसी तरह नवाबाद थाने में दी तहरीर में मयूर विहार निवासी अमित पुरोहित ने अवगत कराया कि विगत दो नवंबर को उसके सूने घर से बदमाश 42 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, सात लाख की एफडी, दो एटीएम, इंश्योरेंस पालिसी, सोने चांदी के जेवरात व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed