फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आगरा में ओएचई तार टूटने से थमे ट्रेनों के पहिये

आगरा में ओएचई तार टूटने से थमे ट्रेनों के पहिये

Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
Jhansi
Jhansi Updated Thu, 02 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। आगरा सेक्शन में लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी ट्रेनों की चाल बिगड़ी रही। ओएचई तार टूटने से दिल्ली से झांसी की तरफ आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें घंटों देरी र्से आइं। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले ग्रिड फेल होने से सोमवार और मंगलवार को ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था।

बुधवार को तड़के आगरा सेक्शन के छाता व कोसी कला स्टेशनों के मध्य ओएचई तार टूटने से रेल यातायात ठप हो गया। करंट न होने से दिल्ली से झांसी की तरफ आ रही ट्रेनें मथुरा से पहले जहां की तहां खड़ी हो र्गइं। पूर्वाह्न के समय ओएचई ठीक होने पर रेल यातायात सामान्य हो सका। इस कारण दिल्ली से झांसी की तरफ आने वाली 12202 अप शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे अठारह मिनट, 12138 अप पंजाब मेल छह घंटे, 18238 अप छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पांच घंटे, 12804 अप समता एक्सप्रेस पांच घंटे, 12280 अप ताज एक्सप्रेस सात घंटे, 11078 अप झेलम एक्सप्रेस चार घंटे, 12626 अप केरला एक्सप्रेस तीन घंटे, 12630 अप संपर्क क्रांति पांच घंटे, 12648 अप कांगू एक्सप्रेस छह घंटे, 18478 अप उत्कल एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12716 अप सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे, 12708 अप आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति छह घंटे, 12618 अप मंगला एक्सप्रेस चार घंटे देरी से झांसी आई। वहीं, शताब्दी एक्सप्रेस के देरी से भोपाल पहुंचने के कारण वापसी में यह ट्रेन चार घंटे देरी से झांसी आई। इसी तरह ताज एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से छह घंटे देरी से दिल्ली की तरफ रवाना हो सकी। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्मों पर यात्रियों का जमघट लगा रहा। वहीं, देरी के कारण तीन दर्जन से अधिक यात्रियों ने अपने आरक्षण निरस्त कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed