{"_id":"614f7c178ebc3e0df63da604","slug":"96-teachers-are-sitting-for-months-after-getting-school-jhansi-news-jhs2052110150","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय न मिलने से महीनों से फालतू बैठे हैं 96 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय न मिलने से महीनों से फालतू बैठे हैं 96 शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद के 96 शिक्षक फालतू बैठे हैं। ये शिक्षक नवीन नियुक्तियों वाले ओर बाहरी जनपदों से स्थानांतरित होकर आए हैं। इन्हें अभी तक विद्यालय आवंटित नहीं हो पाए हैं। ऐसे शिक्षकों की ड्यूटी कार्यालय में हाजिरी लगाने तक ही सीमित होकर रह गई है। शिक्षा विभाग बिना काम कराए ही इन शिक्षकों को प्रतिमाह 50 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में एक ओर विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है तो दूसरी ओर शिक्षकों को विद्यालय नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिले में छह माह पहले 52 शिक्षक अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर आए थे। अभी इन शिक्षकों की नियुक्ति विद्यालयों पर नहीं की जा सकी है। वहीं दो माह में 44 नवीन शिक्षकों की नियुक्ति हुई और उन्हें भी विद्यालय नहीं आंवटित किए गए हैं। ऐसे में वर्तमान में 96 शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें बिना काम किए ही शिक्षा विभाग 50 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है।
शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। उन्हें विद्यालय आवंटित किए जा रहे हैं। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक सभी नए और अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर आए शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
- वेद राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, झांसी