{"_id":"613e5fa28ebc3e3ee67ea1bb","slug":"95-percent-attand-neet-examination-jhansi-news-jhs204157064","type":"story","status":"publish","title_hn":"95 फीसदी विद्यार्थियों ने दी नीट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
95 फीसदी विद्यार्थियों ने दी नीट की परीक्षा
विज्ञापन
नीट की परीक्षा देने पहुंचे छात्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जिले के आठ केंद्रों पर रविवार को हुई नीट परीक्षा में 95 फीसदी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी भी की गई। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा गया।
नीट परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को दी गई थी। झांसी में एनटीए की समन्वयक डॉ. विभा तलवार ने बताया कि परीक्षा के लिए मदर सीता पब्लिक स्कूल, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, आर्मी स्कूल, शियरवुड कॉलेज, माउंट लिट्रा जी स्कूल, हंसराज मॉडर्न स्कूल, मॉडर्न कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को केंद्र बनाया गया था। सभी केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए 4141 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से सिर्फ पांच फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। मदर सीता पब्लिक स्कूल में सबसे ज्यादा 700 परीक्षार्थी शामिल हुए।
वहीं, नीट परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए एबीवीपी की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने हेल्प डेस्क लगाई। इसमें विद्यार्थियों को उनके केंद्र तक पहुंचाने का काम किया गया। इस दौरान अखिल उत्तम सिंह पटेल, प्रतीक द्विवेदी, अमृतराज पटेल, अंकित श्रीवास्तव, तनुज गंगवार, सौरभ अवस्थी, हिमांशु पाल, लव व्यास, अभिषेक, अनुज शिवहरे, आदित्य, सतीश जायसवाल, अमन, प्रशांत मौजूद रहे।