फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   9435 vote in one day: smart city

स्मार्ट सिटी: एक दिन में किए 9435 वोट

Mon, 23 Nov 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
9435 vote in one day: smart city
झांसी।  झांसी के लोगों ने स्मार्ट सिटी के लिए वोटों की बाढ़ सी ला दी है। रविवार को झांसी वासियों ने स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 9435 वोट डाले। झांसी के हक में आए कुल वोटों की संख्या अब बीस हजार के पार हो गई है।  प्रदेश में वह वोटों के मामले में अलीगढ़ के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन योजना के पहले चरण में चुने जाने वाले बीस शहरों के लिए जन सहभागिता के तौर पर ऑनलाइन वोटिंग कराई जा रही है। बुधवार तक झांसी को मात्र 150 वोट मिले थे। बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्रकाशित इस समाचार को पढ़ कर झांसी के लोगों में जागृति आई और उन्होंने वीरांगना की नगरी के हक में धड़ाधड़ वोट डालने शुरू कर दिए। बृहस्पतिवार को 1850 लोगों ने वोट डाले थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को 3137 लोगों ने झांसी को वोट दिया। शनिवार को 5663 लोगों ने वोट डालकर झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने पर सहमति जताई। रविवार अवकाश और विभिन्न स्थानों पर लगे नि:शुल्क वोटिंग कैंप ने झांसी के लिए एक दिन में 9435 वोट डाले गए। रविवार शाम तक झांसी को मिले कुल वोटों की संख्या 20,235 हो गई थी, जो निरंतर बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटों के मामले में उत्तर प्रदेश के दो शहर ही अब झांसी से आगे हैं।

नगर निगम के आईटी प्रभारी राकेश साहू के अनुसार इलाहाबाद 45,000 व सहारनपुर 35,272 वोटों के साथ आगे चल रहा है, जबकि अलीगढ़ और झांसी लगभग बराबरी पर हैं। उनके अनुसार लखनऊ को 2492, आगरा को 2446 व कानपुर को मात्र 62 वोट मिले हैं। झांसी के वासी यदि इसी रफ्तार से वोटिंग करते रहे तो महानगर प्रदेश में अव्वल होने के साथ टॉप 20 में भी स्थान बनाने में सफल हो जाएगा।

25 तक है मौका
स्मार्ट सिटी योजना मिशन में जनसहभागिता के तौर पर चल रही ऑनलाइन वोटिंग 25 नवंबर तक जारी रहेगी। झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भारत सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर वोट डाले जाने हैं। वोट डालने के लिए वेबसाइट को लोगिन कर अपना मोबाइल नंबर या ईमेल रजिस्टर करें। रजिस्ट्रेशन होते ही आपके पास पासवर्ड भेज दिया जाएगा। पोल आप्शन पर क्लिक कर अपना वोट डालें। वोट डालने में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर नगर निगम के आईटी प्रभारी राकेश साहू से मोबाइल नंबर 8808053895 पर फोन कर सकते हैं।

स्मार्ट सिटी को आगे आए व्यापारी
झांसी। स्मार्ट सिटी योजना में झांसी को टॉप 20 में शामिल कराने के लिए चल रही ऑनलाइन वोटिंग में रविवार को व्यापारी भी आगे आए। विभिन्न व्यापारी संगठनों के तत्वावधान में शहर के कई स्थानों पर कैंप लगाकर लोगों से नि:शुल्क मतदान कराया गया।

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के तत्वावधान में मानिक चौक में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास वोटिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन व्यापारी नेता अशोक जैन एवं सीओ सिटी कल्याण सिंह यादव ने किया। कैंप में झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।

नगरा प्रेमनगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में थाना प्रेमनगर रोड पर आयोजित कैंप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष साहू ने किया। कैंप में डा. जितेंद्र अग्रवाल, केदारनाथ राय, चौधरी फिरोज, पवन कौशिक, विकास अग्रवाल, अनुपम शर्मा, राजू साहू, बांके विहारी, अकबर अली, गुड्डू, नीरज लाहौरिया, नरेश बुंदेला आदि मौजूद रहे। जनरल मर्चेंट व्यापार संघ के तत्वावधान में बड़ा बाजार स्थित श्रीराम लीला मंच पर वोटिंग कैंप आयोजित किया गया।

अध्यक्षता व्यापारी नेता संजय पटवारी ने की। कैंप में संतोष साहू, सौरभ हयारण, अंकुर बट्टा, राजेश पुरोहित, सुनील, सचिन कंचन, शुभम टंडन, हनी मित्तल, नईम राईन, अशोक जैन, राजीव पांडेय, संदीप पटैरिया, अजीत राय, धीरेंद्र राजपूत, अनूप गर्ग, अनूप खरे, दिलीप सिंघल, गोवर्धन जुनेजा, विनय सिजारिया, विजय मिश्रा, संजय वर्मा, मनीष चौरसिया आदि मौजूद रहे।


उप्र व्यापार मंडल के नगर महामंत्री विवेक सेठ ने बताया कि सोमवार को बस स्टेंड पर पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक नि:शुल्क वोटिंग कैंप लगाया जाएगा। जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि सोमवार को सुभाष गंज मार्केट में ऑनलाइन कैंप का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed