फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अब लखनऊ से बनकर आएंगे ड्राइविंग लाइसेंस

अब लखनऊ से बनकर आएंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Sun, 07 Apr 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
अब लखनऊ से बनकर आएंगे ड्राइविंग लाइसेंस
अब लखनऊ से बनकर आएंगे ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन


झांसी। आरटीओ कार्यालय से बनने वाले ड्राइविंग लाइसेंस अब लखनऊ से बनेंगे। लेकिन इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जबकि, टेस्ट और अन्य प्रक्रिया आरटीओ कार्यालय में ही होगी।
सारथी सॉफ्टवेयर पर आधारित स्मार्ट कार्ड डीएल योजना के लिए ई - टेंडर की प्रक्रिया हुई है। जिसमें एक निजी कंपनी मैसर्स स्मार्ट चिप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और परिवहन विभाग के बीच 20 सितंबर 2018 को अनुबंध हुआ, लेकिन अनुबंध पर हस्ताक्षर 28 फरवरी 2019 को हुए। परिवहन विभाग के साथ हुए अनुबंध के अनुसार कंपनी ने डीएल बनाने का काम शुरू करना है। जिसके लिए कंपनी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद अब डीएल के लिए प्रक्रिया तो आरटीओ कार्यालय में ही पूरी की जाएंगी, लेकिन कार्ड लखनऊ में बनेगा। वहीं से सीधे आवेदक के घर पहुंचेगा।
विज्ञापन

बताया गया कि प्रक्रिया शुरू होते ही डीएल डिस्पैच का काम लखनऊ से होगा। इसके बाद किसी आवेदक का लाइसेंस देरी से पहुंचता है तो उसके लिए कंपनी पर दस रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा। आरटीओ ओपी सिंह ने बताया कि सारथी साफ्टवेयर आधारित डीएल कार्ड जारी होने पर वह ऑनलाइन भी देखे जा सकेंगे। इससे फर्जीवाड़ा कर लाइसेंस बनवाने वालों पर लगाम लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed