{"_id":"5ca75fcfbdec22146325ad09","slug":"91554472911-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा तैयार होगी मऊरानीपुर कटेरा पेयजल योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा तैयार होगी मऊरानीपुर कटेरा पेयजल योजना
विज्ञापन

झांसी। मऊरानीपुर, कटेरा व रानीपुर की पेयजल समस्या दूर करने के लिए जल निगम द्वारा तैयार की गई 215 करोड़ रुपये की प्रस्तावित योजना को संशोधित किया जा रहा है। जल निगम ने संशोधित योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करना शुरू कर दिया है।
तत्कालीन यूपीए सरकार में ‘जवाहर लाल अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फार स्माल एंड मीडियम टाउन’ योजना के तहत मऊरानीपुर, रानीपुर, व कटेरा की एक लाख से अधिक लोगों की पानी की समस्या को दूर करने के लिए जल निगम ने 215 करोड़ की योजना तैयार की थी। योजना के तहत बेतवा नदी के नोटघाट से कच्चा पानी प्राप्त किया जाएगा। पानी को शुद्ध करने के लिए मऊरानीपुर के ग्राम घुराट में 42.50 एमएलडी का शोधन संयंत्र लगाया जाएगा। यहां से उक्त तीनों नगरों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
जुलाई 2013 में इस योजना की फाइल मंजूरी के लिए शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली भेज दी गई थी। योजना को मंजूरी मिल पाती, इसके पहले ही वर्ष 2014 में केंद्र में एनडीए की सरकार बन गई। तब से योजना ठंडे बस्ते में पड़ी हुई थी। अब इस योजना को ‘अमृत’ कार्यक्रम में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
‘मऊरानीपुर पेयजल योजना की संशोधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम शुरू कर दिया है। आबादी के हिसाब से अब इसे संशोधित किया जा रहा है। जल्द ही इस योजना को स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया जाएगा।’
नरेंद्र वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम (निर्माण शाखा)
सपरार बांध पर निर्भर हैं मऊरानीपुर वासी
सपरार बांध पर निर्भर मऊरानीपुर नगर की सत्तर हजार आबादी गर्मी में हर साल पानी के लिए परेशान रहती हैं। गर्मियों में यह बांध सूखने की कगार पर पहुंच जाता है। इस कारण यहां दिन में लोगों को एक बार पानी देना भी मुश्किल हो जाता है। इन दिनों भी यही हालात यहां बने हुए हैं। इन हालातों को देख जल निगम ने अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम फार स्माल एंड मीडियम टाउन के तहत मऊरानीपुर, रानीपुर एवं कटेरा के जल संकट के निराकरण के लिए योजना तैयार की गई थी। इस योजना के तहत बेतवा नहर से मऊरानीपुर तक सरसठ किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।